आमस. शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र के दर्जनों मस्जिदों में रमजानुल मुबारक के पहले जुमे की नमाज अदा की गयी. नमाज में हजारों लोग शामिल हुए और देश-दुनिया में अमन, शांति व भाईचारे के लिए दुआएं मांगी. शेरघाटी शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद, शुमाली मुहल्ला मस्जिद, लोदी शहीद मस्जिद, मदरसा महमूदिया, मौलाना दरगाह, खान की मस्जिद, मस्जिद उमर, कजी बाग मस्जिद, गढ़ मुहल्ला मस्जिद के अलावा आमस प्रखंड क्षेत्र के मस्जिद हमजा, कदीमी मस्जिद हमजापुर, नूरी मस्जिद, मस्जिद ए अली, मदनी जामा मस्जिद, कदीमी मस्जिद बैदा, सिहुली मस्जिद, सुपाई मस्जिद, अकौना मस्जिद और आमस आदि स्थित मस्जिदों में हजारों बच्चे, बूढ़े और जवानों ने जुमे की नमाज अदा की. नमाज से पूर्व विभिन्न मस्जिदों के इमाम ने तकरीर के दौरान रमजानुल मुबारक, रोजा और तरावीह आदि के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
