Gaya News : किराना दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति जली

Gaya News : खिजरसराय थाना क्षेत्र के बाइपास मार्ग पर गुरुवार की रात में किराना दुकान में आग लग जाने से लाखों रुपये की संपत्ति जल गयी. अगलगी की इस घटना का पता सुबह चला जब इस मार्ग से लोग आने जाने लगे तब इस घटना का पता चला.

खिजरसराय.

खिजरसराय थाना क्षेत्र के बाइपास मार्ग पर गुरुवार की रात में किराना दुकान में आग लग जाने से लाखों रुपये की संपत्ति जल गयी. अगलगी की इस घटना का पता सुबह चला जब इस मार्ग से लोग आने जाने लगे तब इस घटना का पता चला. इसके बाद इस घटना की सूचना इसके मालिक को दी गयी. लोगों की सूचना पर दमकल वाहन ने आग पर जाकर काबू पाया. अगलगी की इस घटना से मकान को भी नुकसान पहुंचा है. फ्रीज और कूलर भी जल गये हैं. उक्त दुकान सुनील चौधरी की बतायी जाती है. पीड़ित ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी है. पीड़ित के अनुसार एक दिन पहले ही लाखों रुपये मूल्य के सामान दुकान में लाकर रखा गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >