एसएसपी के निर्देश के बाद वजीरगंज थाने में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज

वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने पर एसएसपी के निर्देश पर प्राथमिकी वजीरगंज थाने में दर्ज की गयी है.

वजीरगंज. वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने पर एसएसपी के निर्देश पर प्राथमिकी वजीरगंज थाने में दर्ज की गयी है. पीड़िता मोहड़ा प्रखंड की है. उसके साथ उसके ही गांव के दो युवकों ने दुष्कर्म किया है. किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है. पीड़िता ने बताया कि यह घटना एक जून की दोपहर की है. जब वह अपने घर से दवा लेने के लिए वजीरगंज आयी थी. गांव से ही दो लड़कों ने बाइक से उसके ऑटो का पीछा किया. वजीरगंज दखिनगांव मोड़ पहुंचने पर अपनी बाइक पर बैठाना चाहा. मैंने अपनी बहन के घर जाने की बात कही, तो कहा कि चलो बाइक से पहुंचा दें. तेज रफ्तार में मनैनी पहुंचने के बाद उन्होंने बाइक वापस गया की ओर मोड़ ली. एक घर में लेकर चले गये. इसके बाद दुष्कर्म किया और इस घटना की जानकारी घरवालों को न देने की बात कहते हुए कहा कि किसी को बताया तो परिवार के सभी सदस्य को जान से मार देंगे. इस दौरान विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट भी की. उसके पिता ने बताया कि दो दिन बाद इसने सारी बात घरवालों को बतायी. दो – तीन दिन बाद अतरी थाना मामला दर्ज करवाने गये, तब वहां से पुलिस ने वजीरगंज थाना भेज दिया. इसके बाद वहां से गया भेजा गया, लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ. एसएसपी से मिलने के बाद गुरुवार को वजीरगंज थाने में मामला दर्ज किया गया. एएनएमसीएच में मेडिकल करवाया गया और 164 का बयान लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >