बोधगया में सुजाता-बकरौर पुल से नदी में गिरा उर्वरक लदा ट्रक, लोगों ने शीशा तोड़कर ड्राइवर की बचाई जान

Bodh Gaya Truck Accident : बोधगया के सुजाता बकरौर पुल पर रात के अंधेरे में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। उर्वरक लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। बिजली के तारों ने बचाव कार्य में बाधा डाली, लेकिन स्थानीय लोगों के प्रयास से ड्राइवर को सुरक्षित निकाल लिया गया।

Bodh Gaya Truck Accident : बोधगया स्थित सुजाता बकरौर पुल पर रविवार की रात करीब 11:30 बजे उर्वरक लदे एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में गिर गया. इसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह ट्रक का शीशा तोड़कर ड्राइवर को बाहर निकाला.

बिजली के तार गिरने से बचाव कार्य में हुई दिक्कत

जानकारी अनुसार ट्रक जब नदी में गिरा तब वह बिजली के पोल और तार समेत नदी में गिरा था और इस डर से कि तार में करंट प्रवाहित न हो रहा हो , लोग ड्राइवर की मदद करने में संकोच कर रहे थे. बाद में बिजली कट करके लोग ड्राइवर को ट्रक के केबिन से बाहर निकाला .

सामने से आ रहे ट्रक को बचाने में हुआ हादसा

इसके बाद ड्राइवर ने बताया कि बकरौर की ओर से बालू लदा एक ट्रक आ रहा था जबकि इसका ट्रक बोधगया से बकरौर की तरफ जा रहा था. उसे उर्वरक लेकर डंगरा - मोहनपुर जाना था . पुल की चौड़ाई ज्यादा नहीं होने की वजह से यह चकमा खा गया और पुल के दक्षिण दिशा में यानी ट्रक के जाने की विपरीत दिशा में यह पलटी खाकर नदी में जा गिरा.

पुलिस ने चालक को पहुंचाया अस्पताल

सूचना पर पहुंची बोधगया थाने की पुलिस व स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को तत्काल बोधगया सीएचसी पहुंचाया जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया. देर रात को घटना होने के कारण बकरौर पुल पर अन्य गाड़ियों की भी आवाजाही कम हो रही थी, इस कारण बड़ा हादसा टल गया और ड्राइवर की भी जान बच गयी .

Also Read : खेत में काम कर रहे किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, गया जी में वज्रपात से 45 वर्षीय शख्स की मौत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kalendra pratap singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >