बंद पड़े लिक्विड नाइट्रोजन प्लांट को शुरू कराने की कवायद

वर्षों से बंद पड़े लिक्विड नाइट्रोजन प्लांट को चालू कराने की कवायद कृषि मंत्री ने की है. हालांकि, मंत्री द्वारा की गयी पहल प्रथम चरण की कार्रवाई के तहत ही है, पर मगध क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए सराहनीय है.

गया : वर्षों से बंद पड़े लिक्विड नाइट्रोजन प्लांट को चालू कराने की कवायद कृषि मंत्री ने की है. हालांकि, मंत्री द्वारा की गयी पहल प्रथम चरण की कार्रवाई के तहत ही है, पर मगध क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए सराहनीय है. मंत्री ने सोमवार की शाम न केवल उस प्लांट का बारीकी से निरीक्षण किया, बल्कि उसे शुरू कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई भी शुरू कर दी है. उन्होंने प्लांट से जुड़े इंजीनियर से संपर्क कर बेसिक जानकारी मांगी और प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये.गौरतलब है कि लिक्विड नाइट्रोजन प्लांट में कृत्रिम गर्भाधान के लिए मवेशी रखे जाते हैं. शहर के नाजरथ एकेडमी रोड स्थित पशुपालन विभाग के परिसर में इस तरह के प्लांट की सुविधा 80सी के दशक में शुरू की गयी थी.

इस प्लांट में करीब -190 डिग्री ठंड बनाये रखने की क्षमता थी. यह प्लांट इंग्लैंड की किसी कंपनी ने डीआरडीए की देखरेख में 1987 में शुरू की थी. कुछ वर्षों तक चलने के बाद वर्ष 1994 में यह प्लांट किसी वजह से बंद हो गया. तब से लेकर अब तक यह प्लांट बंद ही पड़ा है. इस पर अब जाकर कृषि मंत्री की नजर-ए-इनायत हुई है. उस प्लांट को पुन: चालू कराने की कोशिश मंत्री द्वारा शुरू कर दी गयी है.

आत्मा परियोजना के सहायक निदेशक नीरज वर्मा ने बताया कि मंत्री ने पूरे प्लांट का निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर प्लांट को शुरू कराने का खाका तैयार करने को कहा. उन्होंने बताया कि मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि इस प्लांट को हर हाल में शुरू कराया जायेगा, ताकि पशुपालकों को गुणवत्ता वाले ब्रीड कृत्रिम गर्भाधान आसानी मिल सके. और देसी गाय के नस्लों को बचाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >