Bihar Police SI Exam Special Train : पुलिस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने गया सहित अलग-अलग रूटों पर परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया है. इस संबंध में पूमरे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. आज चलाई जाने वाली परीक्षा स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 03202 पटना-भभुआ रोड परीक्षा स्पेशल है. यह परीक्षा स्पेशल पटना से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन 04.00 बजे भभुआ रोड पहुंचेगी. यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन तारेगना, जहानाबाद, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम के रास्ते चलाई जाएगी.
12 जुलाई को चलने वाली ट्रेनें
12 जुलाई को चलाई जाने वाली परीक्षा स्पेशल ट्रेनें इस प्रकार हैं. गाड़ी संख्या 03206 किउल-गया परीक्षा स्पेशल, यह परीक्षा स्पेशल किउल से 13.30 बजे खुलकर 17.30 बजे गया पहुंचेगी. यह परीक्षा स्पेशल वाया शेखपुरा, वारसलीगंज, नवादा, तिलैया, वजीरगंज चलाई जाएगी. गाड़ी संख्या 03207 नवादा-गया परीक्षा स्पेशल, यह परीक्षा स्पेशल नवादा से 13.45 बजे खुलकर 17.45 बजे गया पहुंचेगी. यह परीक्षा स्पेशल वाया तिलैया, वजीरगंज चलाई जाएगी. गाड़ी संख्या 03208 नवादा-झाझा परीक्षा स्पेशल, यह परीक्षा स्पेशल नवादा से 13.30 बजे खुलकर 17.45 बजे झाझा पहुंचेगी.
Gaya Ji News : विभिन्न रूटों पर परिचालन का शेड्यूल
यह परीक्षा स्पेशल वाया वारसलीगंज, शेखपुरा, किउल, जमुई के रास्ते चलाई जाएगी. गाड़ी संख्या 03211 गया-किउल परीक्षा स्पेशल, यह परीक्षा स्पेशल गया से 17.45 बजे खुलकर 21.45 बजे किउल पहुंचेगी. यह परीक्षा स्पेशल वाया वजीरगंज, तिलैया, नवादा, वारसलीगंज, शेखपुरा के रास्ते चलाई जाएगी.
Also Read : बोधगया फोरलेन हादसे में बड़ा खुलासा, ट्रक की रॉन्ग साइड एंट्री बनी चार युवकों की मौत की वजह
