घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट, गंभीर रूप से घायल

शेरघाटी थाना क्षेत्र के सोने खाप गांव में मामूली कहासुनी को लेकर हुई मारपीट में दो महिलाएं घायल हो गयीं. दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.

शेरघाटी.

शेरघाटी थाना क्षेत्र के सोने खाप गांव में मामूली कहासुनी को लेकर हुई मारपीट में दो महिलाएं घायल हो गयीं. दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद सुषमा देवी को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया रेफर कर दिया गया. वहीं, सुशीला देवी का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. पीड़ित परिवार के चंदन कुमार ने बताया कि गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ बेरहमी से मारपीट की. इसमें सुषमा देवी व सुशीला देवी घायल हो गयीं. उसने बताया कि घटना को लेकर थाने में जब आवेदन देने पहुंचे तो पुलिस ने आवेदन लेने से मना कर दिया. इधर, थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घटना मंगलवार की है. क्षेत्र में बड़ी घटना हो गयी थी. इसको लेकर हम लोग गया गये हुए थे. घटना की जानकारी मिली है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >