आहर में डूबकर बुजुर्ग की मौत

गया न्यूज : रविवार की देर रात से गायब थे बालेश्वर यादव, साेमवार को मिला शव

गया न्यूज : रविवार की देर रात से गायब थे बालेश्वर यादव, साेमवार को मिला शव वजीरगंज. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत महुगाइन निवासी 57 वर्षीय वृद्ध बालेश्वर यादव की मौत गांव के आहर में डूबने से हो गयी. इस मामले का तब चला, जब सोमवार की सुबह उनका शव आहर में तैरता मिला. थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि परिजनों ने रविवार की देर रात उनके गायब होने व आहर में डूबने की आशंका जाहिर की थी. इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी गयी थी. लेकिन, सुबह उनका शव आहर में तैरता मिला. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, वह शौच के लिए निकले थे. पैर फिसलने से शायद वे गहरे पानी में चले गये और डूब गये. कुछ लोगों ने संध्या पहर आहर में कूदकर ढूंढने का प्रयास भी किया था, लेकिन नहीं मिलने पर थाने को सूचना दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >