पूमरे : पिछले साल से मई तक 1.36 प्रतिशत लदान की हुई वृद्धि

पूर्व मध्य रेल को चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के मई माह तक माल ढुलाई समेत विभिन्न स्रोतों से कुल 5436 करोड़ रुपये की प्रारंभिक आय प्राप्त हुई है.

गया जी. पूर्व मध्य रेल को चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के मई माह तक माल ढुलाई समेत विभिन्न स्रोतों से कुल 5436 करोड़ रुपये की प्रारंभिक आय प्राप्त हुई है. यह आय पिछले वर्ष की समान अवधि में प्राप्त 5362 करोड़ रुपये की आय की तुलना में 1.36 प्रतिशत अधिक है. इस संबंध में पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने बताया कि मई माह तक 35.52 मिलियन टन माल लदान किया गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में दर्ज 34.31 मिलियन टन के मुकाबले 3.53 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है. केवल माल ढुलाई से रेलवे को 4507 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई है. इसके साथ ही यात्री यातायात से रेलवे को मई माह तक 828.62 करोड़ रुपये का राजस्व मिला, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में प्राप्त 789.45 करोड़ रुपये की तुलना में 4.96 प्रतिशत अधिक है. विविध मदों से हुई आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गयी है. मई 2025 तक विभिन्न स्रोतों से 43.57 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में प्राप्त 36.61 करोड़ रुपये की तुलना में 19 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >