Gaya News : मौसम की खराबी की वजह से लगातार लुढ़क रहा पारा, चार डिग्री खिसका

Gaya News : मौसम की खराबी की वजह से लगातार तापमान लुढ़क रहा है. बुधवार को भी सुबह से धूप रही पर दोपहर आते-आते मौसम में बदलाव आया.

गया जी. मौसम की खराबी की वजह से लगातार तापमान लुढ़क रहा है. बुधवार को भी सुबह से धूप रही पर दोपहर आते-आते मौसम में बदलाव आया. हल्की तेज हुई हवा और आसमान में बदली के साथ जहां-कहीं बूंदाबांदी भी हुई. मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार की सुबह से बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक छह मिलीमीटर बारिश हुई. बुधवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मंगलवार की तुलना में बुधवार को अधिकतम तापमान करीब चार डिग्री सेल्सियस खिसका है. मौसम के उतार-चढ़ाव से बीमारियों का खतरा बना है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आसमान में छिटपुट बदली छायी रहेगी. हवा का रूख नर्म होने पर छिटपुट बारिश भी हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pranjal pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >