गया जी : डॉ. देव कुमार मिश्रा की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 34 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Gaya Ji News : गया जी में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. देव कुमार मिश्रा की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में 34 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की.

Gaya Ji News : वरिष्ठ समाजसेवी एवं झारखंड की राजधानी रांची के चर्चित आयुष चिकित्सक स्वर्गीय डॉ. देव कुमार मिश्रा की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को गया जी के एक होटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के बैनर तले आयोजित इस सामाजिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया.

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आइएमए के अध्यक्ष डॉ. वीवी सिंह, मेयर गणेश पासवान, मगध विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभागाध्यक्ष प्रो. गोपाल जी सेगर, जहानाबाद सिविल कोर्ट के अधिवक्ता बिपिन बिहारी पाठक, संस्था के संस्थापक सोनी कुमार वर्मा एवं संरक्षक अनंतधीश अमन ने संयुक्त रूप से किया.

रक्तदान को बताया सबसे बड़ा दान

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और एक यूनिट रक्त कई लोगों के जीवन की रक्षा कर सकता है. उन्होंने शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष शुभम राज मिश्रा की सराहना करते हुए कहा कि अपने दिवंगत पिता की पुण्यतिथि को सेवा और मानवता के कार्य से जोड़ना एक प्रेरणादायी पहल है. इस आयोजन की सफलता ने समाज में स्वास्थ्य और जागरूकता के प्रति एक सकारात्मक संदेश दिया है, जिससे भविष्य में भी ऐसे मानवीय कार्यों को बल मिलेगा.

34 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

इस मौके पर पवन मिश्रा, शुभम राज, चंद्रप्रकाश कुमार, प्रशांत कुमार भूषण, रिशु कुमार, सौरभ कुमार, विशाल कुमार, सूरज सिंह, अजीत मिश्रा, हर्षित मिश्रा, रितिक रोशन, विशाल दास, लक्ष्मीकांत कुमार, निखिल कुमार, पप्पू कुमार, भानु कुमार, सतीश कुमार, सुबोध कुमार, नीतीश कुमार सहित 34 रक्तवीरों ने रक्तदान किया. कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके इस निस्वार्थ योगदान की सराहना की गई. इस दौरान युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था.

Also Read : गया जी : एसएमएसजी कॉलेज में अवैध वसूली का आरोप, एबीवीपी ने की कार्रवाई की मांग


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >