गया जी : नवादा शिफ्ट होने से बचेगा डॉ. आंबेडकर आवासीय विद्यालय? 720 छात्राओं के नए भवन का प्रस्ताव

गया जी के वजीरगंज में स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय को नवादा स्थानांतरित करने के प्रस्ताव के बीच, इसे वजीरगंज में ही जारी रखने की मांग को लेकर अधिकारियों ने वैकल्पिक भवन का निरीक्षण किया है. स्थानीय नेताओं के प्रयास से छात्राओं की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है.

गया जी के वजीरगंज के प्लस टू डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय को नवादा स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव के बीच विद्यालय का संचालन वजीरगंज में ही जारी रखने की दिशा में पहल तेज हो गई है.

सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार मांझी एवं हम (से.) के जिला महासचिव विकाश कुमार पासवान ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से मुलाकात कर वजीरगंज में ही विद्यालय संचालित करने की मांग को लेकर लिखित आवेदन दिया था.

अधिकारियों द्वारा वैकल्पिक भवन का निरीक्षण

केंद्रीय मंत्री के निर्देश तथा गया के जिला पदाधिकारी के आदेश के आलोक में गुरुवार को जिला कल्याण पदाधिकारी वजीरगंज पहुंचे.

उन्होंने प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार मांझी एवं विकाश कुमार पासवान के साथ बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम द्वारा निर्मित भवन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान भवन की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं एवं विद्यालय संचालन की संभावनाओं का जायजा लिया गया.

विशुनपुर मौजा में नए भवन के निर्माण का प्रस्ताव

जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान भवन की भौतिक स्थिति से संबंधित रिपोर्ट जिला पदाधिकारी को सौंपी जाएगी.

Also Read : फल्गु नदी में सालभर पानी लाने का ब्लूप्रिंट तैयार, दिल्ली में मीटिंग के बाद जल्द शुरू होगी उड़ाही

उन्होंने बताया कि विशुनपुर मौजा में करीब 3.5 एकड़ भूमि पर 720 छात्राओं की क्षमता वाले नए आवासीय विद्यालय के निर्माण के लिए विभाग को प्रस्ताव एवं आदेश भेजा जा चुका है. जल्द ही विशुनपुर, वजीरगंज में डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ने की संभावना है.

छात्राओं और अभिभावकों की सुविधा को प्राथमिकता

इस मौके पर सुनील कुमार मांझी, विकाश कुमार पासवान, शिवशंकर प्रसाद, इंदल चौधरी एवं सदानंद प्रेमी ने कहा कि छात्राओं और अभिभावकों की सुविधा तथा सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय का संचालन वजीरगंज में ही जारी रखने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा.

नवादा स्थानांतरण की आवश्यकता नहीं

स्थानीय स्तर पर वैकल्पिक भवन उपलब्ध होने से विद्यालय को नवादा स्थानांतरित करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को भी इसका लाभ मिलता रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amrendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >