कार्यालय पहुंचने पर अधीक्षक का डॉक्टरों व कर्मचारियों ने किया स्वागत

एएनएमएमसीएच अधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह के पहले दिन कार्यालय पहुंचने पर पुष्पगुच्छ देकर गुरुवार को डॉक्टर व कर्मचारियों ने स्वागत किया.

गया. एएनएमएमसीएच अधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह के पहले दिन कार्यालय पहुंचने पर पुष्पगुच्छ देकर गुरुवार को डॉक्टर व कर्मचारियों ने स्वागत किया. सभी ने कहा कि उन्हें अस्पताल को बेहतर बनाये रखने के लिए सभी का साथ मिलेगा. उनके बताये हुए निर्देश का पालन किया जायेगा. अधीक्षक ने कहा कि अस्पताल को बेहतर चलाना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी. इसमें मरीजों को बेहतर सुविधा देना, किसी को परेशानी नहीं होने देने सभी का साथ चाहिए. इस मौके पर उपाधीक्षक डॉ एनके पासवान, डॉ देव कुमार चौधरी, डॉ ललादेव, मनोरंजन प्रसाद, नीरज कुमार सिंह, विभा कुमारी, संजीत कुमार, विनोद यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >