Gayaji News: डोभी में बड़ी चोरी, सो रहे परिवार के घर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

Gayaji News: बहेरा थाना क्षेत्र के सुग्गासौत गांव में अज्ञात चोरों ने रात के समय एक घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और 40 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Gayaji News(ओमकार सिन्हा): गया जी के डोभी में अज्ञात चोरों ने शनिवार रात बहेरा थाना क्षेत्र के सुग्गासौत गांव के एक घर में धावा बोलकर लाखों रुपये के आभूषण और 40 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए. पीड़ित दिलीप कुमार ने बताया कि शनिवार रात लगभग 11 बजे से लेकर रविवार सुबह 3 बजे तक परिवार के सभी सदस्य छत पर सोए हुए थे. उसी दौरान चोर घर के पीछे से बांस की सहायता से छत पर चढ़कर अंदर घुस गए और घर में रखे ट्रंक से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और कपड़े उठाकर ले गए.

मंगलसूत्र समेत कई गहने चोरी

दिलीप कुमार ने चोरी हुए आभूषणों की सूची में बताया कि सोने की जितिया 3 पीस, मंगलसूत्र 1 पीस, मांगटीका 1 पीस, कानबाली 2 जोड़ा, झुमका 1 जोड़ा, टॉप्स 1 जोड़ा, वृजबाली 1 जोड़ा, नथिया 2 जोड़ा, नथुनी 10 पीस, बेसर 10 पीस तथा अंगूठी 6 पीस शामिल हैं. इसके अलावा चांदी के 6 जोड़ी पायल, दुल्हिन विछिया 5 जोड़ा तथा सदा बिदिया 10 जोड़ा भी चोरी हो गए. रविवार सुबह उठने पर परिवार को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद बहेरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई.

घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर ताड़ के पेड़ के पास एक छोटा बक्सा बरामद हुआ, लेकिन उसमें रखे सामान का पता नहीं चल सका. काफी खोजबीन के बाद भी भारी मात्रा में जेवरात और नकदी बरामद नहीं हो पाए, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.

पुलिस कर रही जांच

बहेरा थाना अध्यक्ष रविरंजन कुमार ने कहा कि चोरी की घटना हुई है. घटनास्थल का निरिक्षण कर जांच किया जा रहा है. उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा.

Also Read: घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत नाजुक, पुलिस जांच में जुटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >