लोगों के बीच छायादार व फलदार पौधों का वितरण

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जमुआरा गांव में पर्यावरण प्रेमियों द्वारा 12 हजार से अधिक फलदार व छायादार पौधों का वितरण नि:शुल्क किया गया.

टिकारी. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जमुआरा गांव में पर्यावरण प्रेमियों द्वारा 12 हजार से अधिक फलदार व छायादार पौधों का वितरण नि:शुल्क किया गया. संकल्प तरु गैर सरकारी संस्था के बैनर तले पर्यावरण प्रेमी सौरभ शर्मा के नेतृत्व में वितरण किया गया. श्री शर्मा ने बताया कि संस्था के प्रोजेक्ट उपहार के तहत किया ऑटोमोबाइल कंपनी के साथ मिलकर पौधाें का वितरण किया गया. संस्था द्वारा अनार, लीची, अमरूद, नारियल, कटहल, मोहगिनी, नींबू इत्यादि के पौधे लोगों को दिये गये. श्री शर्मा ने यह भी जानकारी दी कि संस्था द्वारा पूर्व में भी क्षेत्र में कई हजार पौधा का वितरण किया गया, जो आज हरियाली का रूप लेते हुए पेड़ बन फल भी दे रहे है. इस वितरण के मौके पर एनजीओ को-ऑर्डिनेटर मनीष कुमार, अक्षय कुमार, किसान गणेश कुमार, ऋषिकेश कुमार, नीतीश कुमार, दीपक कुमार व अमृत कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >