एनकाउंटर में देसी पिस्टल व तीन कारतूस बरामद

गुरारू थाने में कोतवाली थानाध्यक्ष के बयान पर केस दर्ज

गुरारू. गुरारू थाना क्षेत्र के असनी-बलिया गांव के बीच बन रहे आमस-दरभंगा एक्सप्रेस वे के पास शुक्रवार को पुलिस और अपराधियों के बीच हुए मुठभेड़ के बाद गुरारू थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गया कोतवाली थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज की हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी छोटा पिस्टल और एक कारतूस व तीन खोखा बरामद की है. उन्होंने कहा कि कोतवाली थाना क्षेत्र के गया जी शहर में मुरली हिल बैरागी मुहल्ले में एक युवक की सरेआम की गयी हत्या के मामले के खुलासा करने को लेकर एसटीएफ व विशेष टीम को लगाया गया था. एसटीएफ को सूचना मिली कि गुरारू थाना क्षेत्र के बरोरह गांव में हत्याकांड के आरोपित छिपे हैं. इसी सूचना पर एसटीएफ व विशेष टीम ने बंटी पासवान और बिल्ला उर्फ नीतीश कुमार गिरफ्तार किया गया. इनकी निशानदेही पर हथियार की बरामदगी को लेकर असनी बलिया बीच बन रहे आमस दरभंगा एक्सप्रेस वे के पास स्थित धान की खेत में तलाशी ली जा रही थी. इसी दौरान बंटी पासवान ने काफी देर तक पुलिस को गुमराह करते रहा. इसी दौरान कुख्यात बंटी पासवान ने अंधेरे का लाभ उठा कर पुलिस टीम पर चार राउंड फायरिंग कर दिया. लेकिन, पुलिस ने आत्मरक्षार्थ तीन राउंड जवाबी फायरिंग किया. फायरिंग करनेवाले जवान संतोष कुमार, मणिकांत दूबे व अमन कुमार द्वारा सरकारी पिस्टल से एक-एक राउंड फायरिंग किया गया. भागने के दौरान बंटी पासवान को पैर में गोली लग गयी. जिससे वह घायल हो गया. कुख्यात को गया जी के मगध मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >