नौ जुलाई को हड़ताल में शामिल होने का निर्णय

महासंघ भवन में बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका कर्मचारी संघ की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता हेमंती देवी ने की.

गया जी. महासंघ भवन में बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका कर्मचारी संघ की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता हेमंती देवी ने की. बैठक में केंद्रीय श्रमिक संगठनों के संयुक्त संघ के आह्वान पर नौ जुलाई को अखिल भारतीय हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया गया. साथ ही विभिन्न मांगों पर चर्चा भी की गयी. फेस रिकमेनिक सिस्टम द्वारा जो काम सरकार करवा रही है, उसमें आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा हुई. संबंधित विभाग के पदाधिकारी द्वारा लाभार्थियों को पोषाहार रोका जा रहा है, जिससे सेविकाओं को लाभार्थी द्वारा आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है. बैठक में मंजू कुमारी, मधु कुमारी, उर्मिला कुमारी, सुलेखा कुमारी ,उर्मिला कुमारी, सुनीता कुमारी, महासंघ के अध्यक्ष श्याम सुंदर प्रसाद और जिला मंत्री शशि भूषण प्रसाद शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NIRAJ KUMAR

NIRAJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >