डीसीएलआर ने किया एसएफसी गोदाम का निरीक्षण

प्रखंड परिसर स्थित एसएफसी गोदाम का मंगलवार को डीसीएलआर अमित कुमार वैनामी के द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया.

कोंच. प्रखंड परिसर स्थित एसएफसी गोदाम का मंगलवार को डीसीएलआर अमित कुमार वैनामी के द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने गोदाम में उपलब्ध अनाज की गुणवत्ता, भंडारण की स्थिति व वितरण प्रणाली की गहन जांच की गयी. निरीक्षण के दौरान गोदाम एजीएम सुजीत कुमार से विभिन्न प्रकार की जानकारी ली गयी. अधिकारियों ने अनाज की गुणवत्ता, सुरक्षा उपायों व वितरण प्रणाली से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया कि राशन सही मात्रा में उचित लाभार्थियों तक पहुंचे. निरीक्षण के दौरान डीसीएलआर ने गोदाम की स्वच्छता, अनाज की उचित देख-रेख व स्टॉक प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया. बीडीओ विपुल भारद्वाज ने बताया कि इस निरीक्षण से स्पष्ट होता है कि प्रशासन खाद्यान्न वितरण प्रणाली को सुधारने व पारदर्शिता लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >