गया जी : घायल अग्निवीर जवान को एयर एंबुलेंस से भेजा गया कोलकाता, सड़क हादसे में सिर में लगी थी चोट

वायुसेना की एयर एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल अग्निवीर विक्रम शर्मा को बेहतर इलाज के लिए गया जी से कोलकाता रवाना किया गया. 30 अगस्त को हुए सड़क हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं.

Gaya Agniveer Road Accident : गया जी एयरपोर्ट के रास्ते मंगलवार को वायुसेना के एयर एंबुलेंस से सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अग्निवीर विक्रम शर्मा को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता ले जाया गया. विक्रम शर्मा 41वीं विंग एयरफोर्स, जैसलमेर में अग्निवीर के रूप में तैनात हैं और गया के रहने वाले हैं.

सिर में गंभीर चोट

जानकारी के अनुसार, 30 अगस्त को सड़क दुर्घटना में विक्रम शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गये थे. दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी और शरीर की कई हड्डियां फ्रैक्चर हो गयी थीं.

हादसे के बाद उनका प्रारंभिक इलाज गया शहर के एक निजी अस्पताल में कराया गया. हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें गया स्थित ओटीए के मिलिट्री अस्पताल (एमएच) में भर्ती कराया गया.

एमएच के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें कोलकाता भेजने की सलाह दी. इसके बाद एयर एंबुलेंस से उन्हें कोलकाता ले जाने की तैयारी की गयी.

सोमवार की रात करीब 2:30 बजे गया जी एयरपोर्ट के डायरेक्टर अवधेश कुमार को एयर एंबुलेंस के संचालन के लिए एटीसी खोलने का अनुरोध प्राप्त हुआ. इस पर मंगलवार की सुबह एटीसी खोलने की व्यवस्था की गयी.

एयर एंबुलेंस से कोलकाता के लिए रवाना

मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे एयरफोर्स का एयर एंबुलेंस गया जी एयरपोर्ट पहुंचा. ओटीए के एमएच से घायल विक्रम शर्मा को एयरपोर्ट लाया गया, जहां जरूरी चिकित्सीय एवं सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें एयर एंबुलेंस में पहुंचाया गया. इसके बाद दोपहर करीब एक बजे एयर एंबुलेंस उन्हें लेकर कोलकाता के लिए रवाना हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कलेंद्र प्रताप सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >