Gaya News : सनकी ससुर ने बहू पर चपड़े से हमला कर दोनों आंखें व नाक काटी

Gaya News : रोशनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इटवां गांव में गुरुवार की रात रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी है.

बांकेबाजार. रोशनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इटवां गांव में गुरुवार की रात रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी है. एक ससुर ने अपनी ही बहू पर जानलेवा हमला कर उसकी दोनों आंखें और नाक चपड़ा (तेज धार वाला हथियार) से काट डाली. घटना की शिकार महिला की पहचान लालो देवी के रूप में हुई है, जो रवींद्र चौधरी की पत्नी और रामचंद्र चौधरी की बहू है. घटना के बाद लहूलुहान अवस्था में परिजनों ने पीड़िता को बांकेबाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया. वहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए रांची रेफर कर दिया, जहां वह जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है.

खाना बनाने के विवाद में ससुर ने खोया मानसिक संतुलन

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात खाना बनाने को लेकर बहू और ससुर के बीच कहासुनी हुई थी. इसी दौरान रामचंद्र चौधरी ने आपा खो बैठा और घर में रखे चपड़ा से बहू पर हमला कर दिया. हमले में उसकी दोनों आंखें और नाक कट गयी. रोशनगंज थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिली है, लेकिन अब तक पीड़िता या उसके परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है. आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pranjal pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >