बेलागंज. हावड़ा में सड़क हादसे में मारे गये बेलागंज प्रखंड के समसपुर महादलित टोला निवासी सन्नी देवल मांझी के परिजनों से रविवार को भाकपा-माले नेताओं ने मुलाकात की. 29 सितंबर की रात होटल के पास हादसे में उनकी मौत हो गयी थी. वे पिछले पांच वर्षों से हावड़ा के एक होटल में कारीगर थे. शव को पोस्टमार्टम के बाद गांव लाकर अंतिम संस्कार किया गया. मृतक के परिवार में पत्नी रानी देवी और तीन वर्षीय पुत्र माहिर कुमार है. परिजनों ने अब तक किसी सरकारी सहायता न मिलने की शिकायत की. नेताओं ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
