चांद-बाजीतपुर गांव जानेवाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू

बेलागंज प्रखंड के चांद बाजीतपुर गांव जाने वाली सड़क का निर्माण शनिवार से शुरू हो गया.

बेलागंज. बेलागंज प्रखंड के चांद बाजीतपुर गांव जाने वाली सड़क का निर्माण शनिवार से शुरू हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से सड़क बदहाल थी और बारिश में कीचड़ व गड्ढों के कारण आवाजाही कठिन थी. यह सड़क लगभग 400 घरों को जोड़ती है, जिससे बच्चों के स्कूल जाने, मरीजों के अस्पताल पहुंचने और कृषि व दैनिक जरूरतों की आपूर्ति में सुविधा होगी. ग्रामीणों ने विधायक मनोरमा देवी की पहल पर निर्माण कार्य शुरू होने पर आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे गांववासियों की समस्याओं का समाधान हुआ है. ग्रामीणों ने उम्मीद जतायी कि इस पहल से आने वाले समय में अन्य विकासात्मक कार्य भी होंगे और इस कदम का सकारात्मक असर चुनाव परिणामों में भी दिखाई देगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >