सीएम बनने के बाद कल पहली बार खिजरसराय पहुंचेंगे सम्राट चौधरी, टेक्नोलॉजी सेंटर का करेंगे भूमि पूजन

Cm Samrat Gaya ji Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कल यानी 15 जून को गया जी जिले के खिजरसराय प्रखंड पहुंचेंगे. यह सम्राट चौधरी का पहला खिजरसराय दौरा होगा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं.

गया जी से संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
Cm Samrat Gaya ji Visit:
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कल यानी 15 जून को गया जी जिले के खिजरसराय प्रखंड पहुंचेंगे. यह सम्राट चौधरी का पहला खिजरसराय दौरा होगा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर एनडीए नेताओं तक सभी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं. मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर पूरे इलाके में उत्साह और उत्सुकता का माहौल है.

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले प्रशासन अलर्ट

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सभा स्थल का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, मंच व्यवस्था और अन्य जरूरी तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

आजादी के बाद पहली बार गांव में पहुंचेगा कोई मुख्यमंत्री

चिरैली पंचायत के पैक्स अध्यक्ष चंद्रभूषण शर्मा ने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार उनके गांव में किसी मुख्यमंत्री का आगमन होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक क्षण है और गांव के लोग मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर काफी उत्साहित हैं.

टेक्नोलॉजी सेंटर का होगा भूमि पूजन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों प्रस्तावित टेक्नोलॉजी सेंटर के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया जाएगा. इस परियोजना को क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है. स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे युवाओं को रोजगार और तकनीकी प्रशिक्षण के नए अवसर मिलेंगे.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

वीरान जमीन से विकास की नई कहानी

चंद्रभूषण शर्मा ने बताया कि जिस स्थान पर टेक्नोलॉजी सेंटर का निर्माण होना है, वह क्षेत्र पहले वीरान और जंगल जैसा था. उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के प्रयासों से इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति मिली और अब मुख्यमंत्री के हाथों इसका भूमि पूजन होने जा रहा है.

बाउंड्री वॉल का निर्माण पूरा

परियोजना स्थल पर बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. वहीं शेष तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है. प्रशासन और संबंधित विभाग कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं. जानकारी के अनुसार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग (एमएसएमई) की ओर से एक्सटेंशन सेंटर का शिलान्यास किया जाएगा. इस केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र में कौशल विकास, रोजगार सृजन और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल

मुख्यमंत्री के आगमन की खबर से खिजरसराय और आसपास के गांवों में उत्सव जैसा माहौल है. स्थानीय लोग इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम मान रहे हैं और कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेंटर और एमएसएमई एक्सटेंशन सेंटर की स्थापना से खिजरसराय क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखे जाने की उम्मीद है. स्थानीय लोगों का मानना है कि यह परियोजना आने वाले वर्षों में युवाओं के भविष्य को नई दिशा देगी और क्षेत्र को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी.

Also Read: सिपाही भर्ती अभ्यर्थियों के लिए बड़ा तोहफा, गया जंक्शन से चलेंगी कई परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, देखिए टाइमटेबल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >