CM Nitish: बिहार में आने वाली है सरकारी नौकरियों की भरमार, सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान

CM Nitish: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि वो अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी व 24 लाख लोगों को रोजगार से जोड़ेंगे.

CM Nitish: सीएम नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि 2025 के चुनाव से पहले 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी व 24 लाख लोगों को रोजगार से जोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि बीपीएससी के माध्यम से दो लाख 20 हजार से ज्यादा शिक्षकों की बहाली करायी गयी है. इसके बाद जो नियोजित शिक्षक थे, उनके लिए भी काम चल रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को उपचुनाव को लेकर गया के इमामगंज व बेलागंज में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे. इमामगंज स्थित जमुना मैदान में सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि 2005 से पहले बिहार की स्थिति काफी खराब थी, शाम होते ही कोई बाहर नहीं निकल पाता था. लेकिन, हमारे आने के बाद स्थिति बदली और आज पूरा देश देख रहा है.

सीएम बोले- हमलोगों ने झगड़ा बंद करवाया

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले के लोग मुसलमानों से वोट लेने के लिए झगड़ा करवाते थे. हमलोग आये तो झगड़ा को बंद करवाया और सबको साथ लेकर चले. सीएम ने कहा कि जीविका दीदियों को बढ़ाने के लिए विश्व बैंक से लोन लेकर काम किया. हम लोग जीविका दीदी नाम रखा था. केंद्र सरकार ने इसका नाम बदलकर आजीविका नाम दिया और पूरे देश में लागू किया.

सीएम नीतीश ने गिनाया काम

बेलागंज के पड़ाव मैदान में एनडीए प्रत्याशी मनोरमा देवी के पक्ष में चुनावी सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सभी वर्गों के विकास के लिए काम किया और आगे भी करते रहेंगे. उन्होंने पिछले चुनाव के वादों को याद करते हुए कहा कि 2020 में 10 लाख नौकरी एवं 10 लाख लोगों को रोजगार देने की बात की थी. जिसमें अब तक सात लाख 17 हजार लोगों को सरकारी नौकरी दी गयी है, जो शेष बच गये हैं, उन्हें 2025 नौकरी दे देंगे. वहीं, 10 लाख लोगों को रोजगार देने की बात की थी, उसके तहत अब तक 14 लाख लोगों को रोजगार दिया है.

इसे भी पढ़ें: इतने दिन लेट तो कटेगा एक सीएल, बिहार में शिक्षकों के अटेंडेंस को लेकर नया आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >