आमस. प्रखंड क्षेत्र में उगते सूर्य को अर्घ देकर छठ व्रतियों ने शुक्रवार को देश-दुनिया व अपनों की सलामती और सूख-समृद्धि की मन्नतें मांगी. महापुर पोखर में कई जगहों के छठ व्रतियों ने अर्घ दिया. हालांकि छठ घाट, आहर, नदी, तालाब, पोखर आदि जलस्रोत सूखे होने के कारण अधिकतर व्रतियों को कुआं पर भगवान सूर्य को अर्घ देना पड़ा. छठ पूजा समितियों की ओर से व्रतियों के बीच फलों का वितरण किया गया. इस दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन व अधिकारी सुरक्षा में मुस्तैद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
