नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ मामले में केस दर्ज, चार नामजद

भोरे पावर ग्रिड के समीप दिनदहाड़े ऑटो का इंतजार कर रही एक युवती के साथ छेड़छाड़ के मामले में चार लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है.

मानपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भोरे मायापुर रोड पर स्थित भोरे पावर ग्रिड के समीप दिनदहाड़े ऑटो का इंतजार कर रही एक युवती के साथ छेड़छाड़ के मामले में चार लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है. मामले की जांच कर रहीं केस अनुसंधानकर्ता दारोगा पार्वती कुमारी ने बताया कि युवती का न्यायालय में 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया है. पुलिस ने बताया कि मामला गंभीर है और नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार, नामजद आरोपियों में तपसी गांव के छोटेलाल यादव उर्फ नेता, अरुण यादव और मंगेश्वर यादव के बेटे शामिल हैं. घटना के वक्त युवती अपने चाचा के साथ ऑटो का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान ऑटो पर सवार चार मनचलों ने युवती को जबरन ऑटो में खींचकर छेड़छाड़ की. विरोध करने पर युवती और उसके चाचा के साथ मारपीट भी की गयी. घटना के बाद युवती ने थाना पहुं���कर न्याय की गुहार लगायी और लिखित शिकायत दी, जिस पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >