युवती की मौत मामले में चाचा सहित अन्य पर केस दर्ज

बोधगया के परमिया गांव में फंदे से लटका मिला था युवती का शव

बोधगया के परमिया गांव में फंदे से लटका मिला था युवती का शव

वरीय संवाददाता, बोधगया

बोधगया के परमिया गांव में रविवार को युवती का शव नीम के पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया था. पुलिस की जांच में युवती का मोबाइल फोन गांव में ही करीब आधे किलोमीटर की दूरी पर उसके चाचा राजेश चौधरी के घर से बरामद किया गया था. पुलिस ने तत्काल 18 वर्षीय ज्योति कुमारी का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. अब इस मामले में युवती के परिजन ने मगध विश्वविद्यालय थाने में केस दर्ज कराते हुए चाचा राजेश चौधरी, उनके बेटे व घर की महिलाओं को आरोपित बनाया है. थानाध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है व आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उल्लेखनीय है कि युवती की मां ने पुलिस को बतायी थी कि शनिवार की रात 12 बजे के बाद से ज्योति अपने घर से गायब थी व रविवार की सुबह उसका शव गांव में ही मंदिर के पास स्थित नीम के पेड़ से लटका हुआ पाया गया, जबकि ज्योति का मोबाइल फोन राजेश चौधरी के घर से बरामद किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kalendra pratap singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >