कार ने मारा धक्का, वागेश्वरी फाटक क्षतिग्रस्त

गया-धनबाद रेलखंड स्थित वागेश्वरी गुमटी के पास सोमवार की देर रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर एक कार चालक असंतुलित होकर रेलवे फाटक को धक्का मार दिया.

गया जी. गया-धनबाद रेलखंड स्थित वागेश्वरी गुमटी के पास सोमवार की देर रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर एक कार चालक असंतुलित होकर रेलवे फाटक को धक्का मार दिया. इस दौरान रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया. इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों के साथ-साथ आरपीएफ की टीम को दी गयी. सूचना मिलने के बाद आरपीएफ और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच कर कर्मी द्वार रेलवे फाटक को ठीक कराया. कड़ी मेहनत के बाद तीन बजकर 20 मिनट पर क्षतिग्रस्त रेलवे फाटक को ठीक किया गया. इस दौरान परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है. लेकिन, यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा को देखते हुए परिचालन पर रोक लगा दी गयी थी. वहीं आरपीएफ पोस्ट पर अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >