60 लीटर महुआ शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

मैगरा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के चंदरिया डैंप के समीप से 60 लीटर महुआ निर्मित देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है.

डुमरिया

. मैगरा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के चंदरिया डैंप के समीप से 60 लीटर महुआ निर्मित देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान छकरबंधा थाना क्षेत्र के पिछुलिया निवासी महेंद्र यादव के पुत्र संदीप कुमार यादव के रूप में की गयी है. गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए मैगरा थानाध्यक्ष विद्याशंकर कुमार ने बताया कि देश मेंं चल रहे उथल-पुथल को लेकर क्षेत्र में थाने की पुलिस गश्ती पर थी, इसी बीच चंदरिया डैंप के समीप एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, पुलिस को शक हुआ व उसे पकड़ लिया. उसके समीप से 60 लीटर महुआ निर्मित शराब जब्त की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ MISHRA

MANOJ MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >