BSNL का 2399 रुपये वाला प्लान क्यों है खास? रिचार्ज कराने से पहले जान लें नया फायदा

BSNL Freedom Offer 2026 : बीएसएनएल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आया है. 2399 रुपये के प्लान पर 47 दिनों की अतिरिक्त वैधता के साथ कुल 412 दिनों का लाभ उठाएं. भारत फाइबर ग्राहकों के लिए भी खास दर पर प्लान उपलब्ध हैं.

BSNL Freedom Offer 2026 : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने ग्राहकों के लिए कई विशेष एवं आकर्षक ऑफर की घोषणा की है. मीडिया को संबोधित करते हुए बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक उमाकांत यादव ने इन योजनाओं की जानकारी दी.

बीएसएनएल की फ्रीडम 2.0 योजना की जानकारी

बीएसएनएल की 21 फ्रीडम 2.0 योजना के तहत ग्राहकों को प्रतिदिन एक जीबी डेटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. प्लान की वैधता 24 दिनों की है और यह ऑफर 12 सितंबर तक उपलब्ध रहेगा.

बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक | Prabhat Khabar Network

2399 रुपये के मोबाइल रिचार्ज प्लान में अतिरिक्त वैधता

वहीं, 2399 रुपये के मोबाइल रिचार्ज प्लान में प्रतिदिन दो जीबी डेटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी. सामान्य तौर पर 365 दिनों की वैधता वाले इस प्लान पर 47 दिनों की अतिरिक्त वैधता दी जा रही है. इस तरह ग्राहकों को कुल 412 दिनों की सेवा मिलेगी. यह ऑफर भी 12 सितंबर तक लागू रहेगा.

भारत फाइबर ग्राहकों के लिए 1111 रुपये का प्लान

भारत फाइबर ग्राहकों के लिए 1111 रुपये का प्लान भी विशेष दर पर उपलब्ध कराया गया है. पहले छह महीने तक 1111 रुपये प्रतिमाह की दर से सेवा मिलेगी, जबकि इसकी पूर्व दर 1199 रुपये थी.

Also Read : गया जी जहरीली गैस से मौत मामले में बाकी दो शव भी कुएं से निकाले गए, मृतकों के परिवार को 4-4 लाख मुआवजा

इसमें 200 एमबीपीएस तक की इंटरनेट स्पीड, 5000 जीबी तक डेटा, 24 घंटे अनलिमिटेड कॉलिंग और 27 ओटीटी ऐप्स की सुविधा मिलेगी.

ग्राहकों को किफायती दर पर बेहतर कनेक्टिविटी का उद्देश्य

बीएसएनएल ने कहा कि इन ऑफरों का उद्देश्य ग्राहकों को किफायती दर पर बेहतर कनेक्टिविटी और डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराना है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >