ढांडा में वृद्ध महिला का शव बरामद, पहचान नहीं
प्रखंड की नीमी पंचायत के ढांडा गांव में वृद्ध महिला का शव पाया गया. महिला की पहचान नहीं हो सकी है. शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं.
By ROHIT KUMAR SINGH |
July 23, 2025 6:59 PM
फतेहपुर. प्रखंड की नीमी पंचायत के ढांडा गांव में वृद्ध महिला का शव पाया गया. महिला की पहचान नहीं हो सकी है. शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं. वहीं उसके शव के पास नवादा जिले के अकबरपुर के एक दुकान के नाम अंकित झोला पाया गया है. इधर, घटना की सूचना फतेहपुर पुलिस को ग्रामीणों ने दी. वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी. मृतका की पहचान के लिए पुलिस आस पास के गांव में पूछताछ कर रही है. वहीं थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि शव को थाना पुलिस लेकर आयी है. वहीं उसके फतेहपुर में एक महिला रिश्तेदार की पहचान हुई है, उसके आने के बाद ही मृतका के नाम पते की सही जानकारी मिलेगी.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
December 7, 2025 6:45 PM
December 7, 2025 2:08 PM
December 6, 2025 7:29 PM
December 6, 2025 6:48 PM
December 6, 2025 5:47 PM
December 6, 2025 4:59 PM
December 5, 2025 10:57 PM
December 5, 2025 10:55 PM
December 5, 2025 10:53 PM
December 5, 2025 10:51 PM
