बोधगया में खौफनाक वारदात: युवक की बेरहमी से हत्या, झाड़ियों में मिला शव

Gaya News: बोधगया के रामपुर मुहल्ले में 40 वर्षीय उपेंद्र यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसका शव झाड़ियों से बरामद हुआ. शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए और पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू की है.

Gaya News(कलेन्द्र प्रताप): बोधगया थाना क्षेत्र के रामपुर मुहल्ले में रहने वाले 40 वर्षीय उपेंद्र यादव की अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी. गुरुवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे उपेंद्र यादव का शव रामपुर से थोड़ी दूर स्थित महादलित टोला के पास खजूर के पेड़ की झाड़ियां में पाया गया. उपेंद्र यादव मुख्य रूप से खेती करते थे और बोधगया में ई-रिक्शा भी चलाया करते थे. प्रथम दृष्ट्या यह देखा गया कि युवक का एक आंख फोड़ा हुआ है और उसके शरीर पर मारपीट के कई गंभीर निशान भी हैं. युवक के पीठ के एक हिस्से पर गर्म पानी भी डाला गया है जिससे शरीर में कई जगह फोड़े निकले हुए थे.

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया

इसकी सूचना पर पहुंची बोधगया थाने की पुलिस और मगध विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और उसके बाद एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची. टीम ने शव बरामद होने वाले स्थल के पास स्थित एक बंद घर का ताला तोड़कर वहां से कुछ साक्ष्य इकट्ठा किया है. इसके बाद डॉग स्क्वायड की टीम भी घटना स्थल पर जांच पड़ताल की. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर में उपेंद्र यादव के साथ महादलित टोले के कुछ मांझी समाज के लड़कों के साथ मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाते हुए झगड़ा हो गया था. इसके बाद दोनों पक्षों में तनाव हो गया था और उपेंद्र यादव की जांच होने पर मोबाइल बरामद नहीं हो पाया था.

लोगों में आक्रोश

बाद में बीच बचाव के बाद मामला शांत कराया गया था. इसके बाद उपेंद्र यादव बुधवार की शाम से ही लापता थे, जिनका शव गुरुवार की दोपहर बाद तीन बजे बरामद किया गया. घटना के बाद रामपुर क्षेत्र में काफी तनाव की स्थिति पैदा हो गई जिसे मगध विश्वविद्यालय और बोधगया थाने के पुलिस ने नियंत्रित किया. इस दौरान पुलिस को लोगों का आक्रोश भी झेलना पड़ा. घटना के बाद महादलित टोले जो कि 10- 15 घरों की आबादी वाला टोला है, यहां सभी लोग अपने-अपने घरों को बंद कर बच्चों और महिलाओं सहित फरार हैं.

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है

इस संबंध में बोधगया एसएचओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस घटना में संलिप्त लोगों की पहचान और हत्या किए जाने के कारण का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस इस पर नजर बनाए हुए हैं. घटना के बाद रामपुर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और स्थिति आंतरिक रूप से तनावपूर्ण बनी हुई है.

Also Read: बक्सर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 15 हजार के इनामी टॉप-10 अपराधी कर्नाटक से गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Suryakant Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >