बोधगया में फास्ट फूड दुकानदार को जातिसूचक गाली, लोहे की रॉड से पिटाई, एससी एसटी एक्ट में दो गिरफ्तार

बोधगया में फास्ट फूड दुकानदार के साथ मारपीट और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश जारी है।

बोधगया थाना क्षेत्र में फास्ट फूड दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि मंगलवार की शाम थार गाड़ी से पहुंचे 8 से 10 लोगों ने माया सरोवर के पास दुकानदार के साथ गाली गलौज की और उसके साथ मारपीट की.

जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का भी आरोप

एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, दुकानदार के साथ मारपीट के दौरान आरोपितों ने जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया. इसके बाद लोहे की रॉड से उसकी पिटाई किए जाने का आरोप है.

पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

मामले में बोधगया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान इमामगंज निवासी मनीष कुमार चौहान और मोहनपुर थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है.

अन्य आरोपितों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, घटना के समय 8 से 10 लोग मौजूद थे. मामले में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान की जा रही है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है.

गया जी में गणेश उत्सव की भव्य तैयारी, मुंबई के लालबाग से आएगी गणपति बप्पा की खास प्रतिमा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कलेंद्र प्रताप सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >