राष्ट्रीय खेल दिवस पर SSB जवानों ने निकाली 8 किमी साइकिल रैली, दिया फिटनेस का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने 'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' थीम पर एक 8 किलोमीटर की साइकिल रैली का आयोजन किया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली और 'फिट इंडिया' की भावना को बढ़ावा देना था.

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एसएसबी के कमांडेंट कुणाल के निर्देशन में क्षेत्रक मुख्यालय (विशेष प्रचालन), सशस्त्र सीमा बल एवं 29 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के संयुक्त तत्वावधान में “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन किया गया. उप कमांडेंट अबनीश यादव ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' थीम पर जवानों को किया गया प्रेरित

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों व बलकर्मियों को इस वर्ष की “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” थीम के तहत राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व तथा खेलों एवं शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया.

एसएसबी कैंपस से खटकाचक तक जवानों ने तय की 8 किलोमीटर की दूरी

यह साइकिल रैली एसएसबी कैंपस, धनावां से प्रारंभ होकर दुबहल, नैली एवं खटकाचक होते हुए वापस वाहिनी मुख्यालय तक लगभग आठ किलोमीटर की दूरी तय कर संपन्न हुई.

स्वस्थ जीवनशैली और 'फिट इंडिया' की भावना को जन-जन तक पहुंचाना मुख्य उद्देश्य

राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खेल एवं शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा “फिट इंडिया” की भावना को जन-जन तक पहुंचाना था.

साइकिल रैली में शामिल एसएसबी के अधिकारी व जवान | Prabhat Khabar Network

साइकिल रैली के दौरान प्रतिभागियों ने दिया फिटनेस और खेलों का संदेश

साइकिल रैली के दौरान प्रतिभागियों द्वारा स्वास्थ्य, फिटनेस एवं खेलों के महत्व का संदेश दिया गया. इस कार्यक्रम में क्षेत्रक मुख्यालय (विशेष प्रचालन) एवं 29 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अधीनस्थ अधिकारी व जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कलेंद्र प्रताप सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >