गया जी : प्रसूता की मौत के बाद हुआ था हंगामा, जांच में मिलीं खामियां; बोधगया का निजी अस्पताल सील

गया जी के साई सेवा सदन एंड हॉस्पिटल को प्रसूता की मौत के बाद सील कर दिया गया है. जांच में अस्पताल में तय मानकों के विरुद्ध कई खामियां पाई गईं. परिजनों के हंगामे के बाद यह कार्रवाई की गई है.

मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पत्थलगढ़ के पास स्थित साई सेवा सदन एंड हॉस्पिटल को गुरुवार को सील कर दिया गया. हॉस्पिटल में जांच के दौरान तय मानक के विरुद्ध कई तरह की खामियां मिली थीं.

गया जी के सिविल सर्जन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी. मगध विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष संदीप चौहान की मौजूदगी में सीएमओ व बोधगया सीएचसी प्रभारी द्वारा हॉस्पिटल को सील किया गया.

8 अगस्त को इलाज के बाद प्रसूता की हुई थी मौत

इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि गत आठ अगस्त को यहां से इलाज करायी एक प्रसूता की मौत के बाद लोगों ने बवाल किया था. प्रसूता बाराचट्टी थाना क्षेत्र के प्रतापी गांव निवासी राजन मांझी की 20 वर्षीय पत्नी गीता देवी थी.

Also Read : बिहारशरीफ : प्रसव के बाद 23 वर्षीय महिला की मौत से भड़का आक्रोश, क्लीनिक में तोड़फोड़; NH-20 पर 22 किलोमीटर जाम

ऑपरेशन और ब्लड चढ़ाने के बाद बिगड़ी थी हालत

गीता देवी का यहां ऑपरेशन के बाद ब्लड चढ़ाया गया था और स्थिति बिगड़ने के बाद उसे रेफर कर दिया गया था. पहले गयाजी शहर और उसके बाद पटना ले जाने के दौरान गीता की मौत हो गयी थी.

परिजनों के हंगामे के बाद दर्ज हुई थी प्राथमिकी

मौत के बाद शव के साथ परिजनों ने अस्पताल का घेराव किया था. एमयू थाने में केस दर्ज कराया गया था और उसके बाद अस्पताल की जांच भी की गयी थी.

सिविल सर्जन के आदेश पर पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने बताया कि सिविल सर्जन के आदेश पर अस्पताल को सील किया गया है और सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल मौजूद रही.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कलेंद्र प्रताप सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >