BMP Bihar Police Fight : महाबोधि मंदिर के प्रवेश वाले क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह उस वक्त अफरातफरी का माहौल कायम हो गया जब बीएमपी के दो जवान व बिहार पुलिस के एक जवान के बीच जमकर लात-घूंसे व बेल्ट से मारपीट शुरू हो गई. देखते ही देखते यहां देशी-विदेशी श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई, जबकि स्थानीय लोगों ने मारपीट में बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया.
बाइक हटाने को लेकर हुआ विवाद
लसदर, झंडोत्तोलन को लेकर बीएमपी के दो जवान साफ-सफाई व चबूतरे की रंगाई-पुताई बगैरह कर रहे थे. इसी बीच यहां बिहार पुलिस के एक जवान की बाइक खड़ी थी, जिसे हटाने को कहा गया. इसी बात को लेकर दोनों तरफ से कहासुनी हो गई और विवाद मारपीट में बदल गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झड़प की स्थिति
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बीएमपी के दो जवानों के होने के कारण बिहार पुलिस के एक जवान पर वे भारी पड़ गए. इसकी सूचना पर बोधगया थाने की पुलिस भी पहुंच गई.
Also Read : गया जी जहरीली गैस से मौत मामले में बाकी दो शव भी कुएं से निकाले गए, मृतकों के परिवार को 4-4 लाख मुआवजा
डीएसपी का बयान और दोनों पक्षों में सुलह
इस संबंध में बीएमपी तीन के डीएसपी ने बताया कि छोटी बात पर जवानों में भिड़ंत हो गई. दोनों पक्षों में सुलह करा दी गई.
श्रद्धालुओं और सैलानियों पर प्रभाव
हालांकि, इस तरह की घटना से मौके पर मौजूद देशी-विदेशी श्रद्धालुओं व सैलानियों के बीच अच्छा संदेश नहीं गया.
