उपचुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूती प्रदान करने को लेकर डुमरिया मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सभागार भवन में आयोजित की गयी.

डुमरिया.

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूती प्रदान करने को लेकर डुमरिया मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सभागार भवन में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सह प्रभारी धनराज शर्मा ने की. डुमरिया मे बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने, साथ ही विधानसभा उप चुनाव में एनडीए के पक्ष में कार्य करने को लेकर चर्चा की गयी. इसी उद्देश्य से बूथ के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में कई दिशा-निर्देश दिये गये. साथ ही कार्यकर्ताओं को बताया गया कि आगामी विधानसभा उप चुनाव में किस तरह से पार्टी के हित में कार्य करना है. बैठक के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में डुमरिया भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान भी चलाया. इस मौके पर इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के संयोजक संजीव कुमार पाठक, डुमरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल राय,अनिल राय, महामंत्री विजय सिंह, राजेन्द्र पासवान सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >