गया जी : शेरघाटी में भाजपा का पौधरोपण कार्यक्रम, श्रीराम मंदिर परिसर में लगाए गए पौधे

गया के शेरघाटी स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा गया जी पश्चिमी की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह के नेतृत्व और प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक की उपस्थिति में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाए गए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में चलाए जा रहे “सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण” विशेष कार्यक्रम के तहत मंगलवार को शेरघाटी के श्रीराम मंदिर स्थित सूर्य नारायण घाट परिसर में भाजपा गया जी पश्चिमी की ओर से एक व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

इस कार्यक्रम का सफल नेतृत्व भाजपा गया जी पश्चिमी के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक द्वारा विधिवत पौधा लगाकर की गई. इसके बाद पार्टी के सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी परिसर में अलग-अलग पौधे लगाए.

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में वृक्षारोपण केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ हमारी आने वाली पीढ़ियों के एक सुरक्षित, स्वस्थ और हरित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संदेश को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए इस तरह के रचनात्मक और जनहितकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं.

Also Read : गया : बांकेबाजार में SDO का सख्त निर्देश, कहा- लोगों को कार्यालय के चक्कर न लगवाएं, लंबित काम जल्द निपटाएं

ये लोग रहे उपस्थित

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान जिला प्रभारी सिद्धनाथ मिश्रा, कौशल वर्मा, गजेंद्र दास, संजीव पाठक, नरेंद्र दांगी, अरुण चंदवंशी, राजेश सिंह, विनय प्रसाद और शुभांशू सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नवीन कुमार मिश्रा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >