पहलगाम हमले के विरोध में भाजपा ने पाकिस्तान का पुतला फूंका

शेरघाटी थाना मोड़ के समीप भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को आतंकवाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया.

शेरघाटी. शेरघाटी थाना मोड़ के समीप भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को आतंकवाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के दौरान आतंकवाद का पुतला दहन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये गये. उन्होंने कहा कि पहलगाम में निर्दोष हिंदू परिवारों पर हुए क्रूर हमले की हमलोग घोर निंदा करते हैं. हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करते हैं कि पाकिस्तान को आतंकवाद के सुरक्षित ठिकाने के रूप में चिह्नित कर उस पर कड़ा वैश्विक दबाव बनाया जाये. हम भारत सरकार से भी मांग करते हैं कि इस घिनौने अपराध के दोषियों को कठोर से कठोर सजा देना चाहिए ताकि आगे से कोई भी ऐसी हिमाकत न करे. पुतला दहन करनेवालों में भाजपा नेता विनय प्रसाद, दीनानाथ पांडे, रमेश पासवान, मुरारी प्रसाद सिन्हा, अरुण चंद्रवंशी, दीपक कुमार, सुशील गुप्ता, अमृत अग्रवाल, कंचन गुप्ता, अमित अग्रवाल व अशोक कुमार आदि लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >