छत्तीसगढ़ में स्पंज आयरन प्लांट में भीषण धमाका, बिहार के 6 मजदूरों की मौत, बाप-बेटे भी जिंदा जले

Bihar News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में स्पंज आयरन प्लांट में हुए भीषण ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस दर्दनाक हादसे में बिहार के गया जिले के 6 मजदूर जिंदा जल गए, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

Bihar News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक स्पंज आयरन प्लांट में हुए भीषण धमाके में बिहार के 6 मजदूर जिंदा जल गए. हादसा इतना भयावह था कि मृतकों के शव बुरी तरह झुलस चुके हैं. उनकी पहचान करना तक मुश्किल हो गया है. इस हादसे में 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए बिलासपुर के बर्न ट्रीटमेंट सेंटर रेफर किया गया है.

मृतक सभी बिहार के गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गोटिबांध गांव के रहने वाले थे. हादसे की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया है. हर घर में मातम पसरा हुआ है.

बाप-बेटे की एक साथ दर्दनाक मौत

हादसे में जिन मजदूरों की मौत हुई है, उनमें बाप-बेटे भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि वे महज 15 दिन पहले ही रोजगार की तलाश में छत्तीसगढ़ गए थे. इसके आठ दिन बाद बेटा राजदेव भी वहीं काम करने पहुंचा था. किसी को अंदाजा नहीं था कि मजदूरी की तलाश उन्हें मौत के मुंह तक ले जाएगी.

ऐसे हुआ जानलेवा हादसा

जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार जिले के बकुलाही इलाके में स्थित रियल स्टील प्लांट में गुरुवार की सुबह करीब 9:40 बजे बड़ा हादसा हुआ. प्लांट की कोल भट्टी (कोल किल्न) के डस्ट सेटलिंग चैंबर से गर्म राख (ऐश) ले जा रही पाइपलाइन में अचानक लीकेज हो गया.

इसके बाद तेज धमाका हुआ और खौलते लोहे व गर्म राख का मलबा नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिर पड़ा. मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वे आग की चपेट में आ गए. धमाके के बाद दूर-दूर तक धुएं का गुब्बार फैल गया.

मृतकों की सूची

  • श्रवण कुमार (22 वर्ष)
  • राजदेव कुमार (22 वर्ष)
  • जितेंद्र भुझ्या (37 वर्ष)
  • बदरी भुझ्या (42 वर्ष)
  • विनय भुइया (40 वर्ष)
  • सुंदर भुइया (40 वर्ष)

सभी मृतक गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के गोटिबांध गांव के रहने वाले हैं.

घायल मजदूरों की सूची

  • मोताज अंसारी (26 वर्ष)- कारपेंटर
  • सराफत अंसारी (32 वर्ष)- कारपेंटर
  • साबिर अंसारी (37)- कारपेंटर
  • कल्पू भुइया (51)- हेल्पर
  • रामू भुइया (34 वर्ष)- हेल्पर

हादसे के बाद प्रशासन पूरी तरह एक्शन में आ गया है. मौके पर कलेक्टर दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के साथ जिला प्रशासन की टीम पहुंची. रियल इस्पात प्लांट को तत्काल सील कर दिया गया है और प्लांट प्रबंधन से गहन पूछताछ की जा रही है.

मुआवजे का ऐलान

कंपनी मैनेजमेंट की ओर से मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये और घायलों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गई है.

Also Read: 600 KG सोना दान करने वाली महारानी का शाही भोज: 1 लाख मेहमान, 5 लाख रसगुल्ले बने, चांदी के बर्तन में ब्राह्मण भोज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >