Bihar By Election 2024: गया के इमामगंज से दो और बेलागंज से पांच प्रत्याशियों ने किया नामांकन, जानें किस पार्टी से किसने भरा पर्चा

Bihar By Election 2024: राजद प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह, जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी व जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद अमजद ने दो-दो सेट में अपना-अपना नामांकन दाखिल किया.

Bihar By Election 2024: गया के इमामगंज व बेलागंज विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय के डीआरडीए कार्यालय में पूरे दिन गहमागहमी का माहौल बना रहा. इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से हम से दीपा कुमारी ने और जनसुराज पार्टी से जितेंद्र पासवान ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) रविशंकर शर्मा के समक्ष नामांकन दाखिल किया.

दीपा कुमारी ने दो सेट तो जितेंद्र पासवान ने एक सेट में नामांकन दाखिल किया. वहीं, बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से राजद के प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह, जनता दल (यू) की प्रत्याशी मनोरमा देवी, जनसुराज से मोहम्मद अमजद, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादूल मुस्लिमीन पार्टी से जामिन अली हसन व निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में काशी प्रसाद ने निर्वाची पदाधिकारी सह डीडीसी नवीन कुमार के समक्ष नामांकन दाखिल किया. इस दौरान राजद प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह, जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी व जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद अमजद ने दो-दो सेट में अपना-अपना नामांकन दाखिल किया. वहीं, मोहम्मद जामिन अली हसन व निर्दलीय प्रत्याशी काशी प्रसाद ने एक-एक सेट में नामांकन दाखिल किया.

सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध, असमंजस में पड़ीं मनोरमा देवी

सोशल मीडिया के माध्यमों से जिला प्रशासन को सूचना थी कि गुरुवार को प्रमुख राजनीतिक दलों से जुड़े प्रत्याशी नामांकन करेंगे. इस बाबत चारों तरफ सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे. आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हो, इस बाबत वहां तैनात अधिकारियों व सुरक्षाबलों के द्वारा संबंधित प्रत्याशियों के समर्थकों को बार-बार जागरूक किया जा रहा था. हालांकि, नामांकन कार्यालय के मुख्य गेट पर तैनात नगर सीओ ऋषिकेश कुमार की मौजूदगी में आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया गया.

Also Read: Bihar News: बिहार के 16 जिलों में 336 बालू घाटों की होगी इ-नीलामी, खनन वाहनों का रूट निर्धारित करने की तैयारी

नामांकन दाखिल कर बाहर निकलने के दौरान जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के समक्ष उस समय असमंजस की स्थिति कायम हो गयी, जब मुख्य गेट के अंदर ही मीडियाकर्मियों ने उनको घेर लिया और बातचीत करने का प्रयास किया. लेकिन, मीडियाकर्मियों की भीड़ को देख कर मनोरमा देवी ने समझ लिया कि यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो सकता है, तब वहां मौजूद एक अधिकारी से पूछा कि क्या यहां पर बातचीत करना उचित है, तो उस अधिकारी ने जवाब दिया कि मुख्य दरवाजे से बाहर जाकर आप बातचीत करें, तो बेहतर होगा.

नामांकन को लेकर शुक्रवार दिन आखिरी

उपचुनाव को लेकर नामांकन को लेकर शुक्रवार यानी 25 अक्तूबर को आखिरी दिन निर्धारित है. इसके बाद 28 अक्तूबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी. 30 अक्तूबर तक नामांकन वापस लेने की आखिरी तिथि है. इसके बाद 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को काउंटिंग होंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >