Bihar: गया में मालगाड़ी की चपेट में आने से 2 बच्चियों की मौत, ट्रैक पार कर रही थीं लड़कियां

Bihar: बिहार के गया में रेल ट्रैक पार कर रहीं दो बच्चियां की मालगाड़ी से कटकर मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस दोनों लड़कियों की पहचान करने में लगी है.

Bihar: गया. बिहार के गया जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है. जब रेल ट्रैक पार कर रहीं दो मासूम बच्चियां मालगाड़ी की चपेट में आ गई और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. हालांकि अभी तक दोनों की पहचान नहीं हो सकी है. बच्चियों की उम्र 7 साल और 5 साल बताई जा रही है. घटना गया जंक्शन के बेस्ट केबिन के पास आज सुबह करीब 7 बजे घटी. अभी तक दोनों बच्चियों की शिनाख्त नहीं हो सकी है और न ही उनके परिजनों का पता चल सका है. फिलहाल पुलिस परिजनों और घटना से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच में जुटी है.

जांच में जुटी पुलिस

रेल ट्रैक पर दो बच्चियों की मौत की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को उठवाया. इस घटना के बाद जंक्शन पर हड़कंप मच गया. घटना जब घटी तो बच्चियां ट्रैक पार कर रहीं थी और मालगाड़ी को आते देख नहीं सकी. जिसके चलते चपेट में आ गई. दोनों बच्चियां नाबालिग है. मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >