शराब के नशे में बंगाल का युवक गिरफ्तार

रेल पुलिस की टीम ने शनिवार की देर रात गया रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज के पास से शराब के नशे में धुत एक युवक को गिरफ्तार किया.

गया. रेल पुलिस की टीम ने शनिवार की देर रात गया रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज के पास से शराब के नशे में धुत एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के बानकुरा थाना क्षेत्र के के रहनेवाले सुमन राणा के रूप में की गयी है. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को हंगामा करते देखा गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक शराब के नशे में धुत था. पुलिस ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >