गया जी के चित्रगुप्त मध्य विद्यालय में पोषण जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को बताए संतुलित आहार के फायदे

गौतम बुद्ध महिला कॉलेज ने राष्ट्रीय पोषण माह के तहत चित्रगुप्त मध्य विद्यालय में एक विशेष पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों को संतुलित और पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में शिक्षित करना था.

गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत रविवार को चित्रगुप्त मध्य विद्यालय में पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो. सहदेब बाउरी व गृहविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका कुमारी के निर्देशन में गृहविज्ञान विभाग एवं संवर्द्धिनी क्लब की ओर से किया गया.

संतुलित और पौष्टिक आहार के महत्व की दी गई जानकारी

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को संतुलित व पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गयी. रंग-बिरंगे पोस्टरों के माध्यम से बच्चों को कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, विटामिन व खनिज लवण युक्त खाद्य पदार्थों के साथ रेशेदार फल-सब्जियों और दालों के सेवन के फायदे गिनाये.

बच्चों से पूछे गए पोषण से जुड़े रोचक प्रश्न

इस दौरान डॉ. प्रियंका कुमारी व कॉलेज की छात्राओं ने बच्चों से पोषण से जुड़े रोचक प्रश्न पूछे. बच्चों ने प्रश्नों के संतुलित उत्तर दिये.

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक व गणमान्य लोग

कार्यक्रम में विद्यालय के एचएम प्रो. शहनवाज आलम, शिक्षक प्रसून कुमार व कौशल कुमार सहित छात्र-छात्रायें मौजूद रहे.

पूरे सितंबर माह आयोजित किए जाएंगे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम

कॉलेज की पीआरओ डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी ने बताया कि एक से 30 सितंबर तक चलने वाले राष्ट्रीय पोषण माह के तहत गृहविज्ञान विभाग की ओर से पूरे माह विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इनमें वार्षिक पोषण मेला, चिकित्सकों की उपस्थिति में कार्यशाला तथा पोषण एवं स्वास्थ्य परामर्श सत्र प्रमुख हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By हरिबंश कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >