बेलागंज में किशोर शांतनु हत्याकांड: कई संदिग्ध हिरासत में, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

Gaya News: बेलागंज थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में किशोर शांतनु की हत्या मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. शांतनु का शव बधार से बरामद हुआ था, जहां उसकी ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या की गई थी.

Gaya News: गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में किशोर शांतनु की निर्मम हत्या मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. इस मामले में कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. हालांकि स्थानीय पुलिस फिलहाल मामले में खुलकर कुछ भी बताने से बच रही है.

अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ जारी.

सूत्रों के अनुसार घटना में संलिप्तता की आशंका को लेकर कई लोगों को पुलिस ने उठाया है. सभी संदिग्धों से अलग-अलग बिंदुओं पर गहन पूछताछ की जा रही है.पुलिस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है.

बधार से मिला था शांतनु का शव, ईंट-पत्थर से कुचलकर की गई थी हत्या

बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह बेलागंज थाना पुलिस ने गांव के बधार से किशोर शांतनु का शव बरामद किया था. अपराधियों ने बेहद बेरहमी से ईंट-पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी थी. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है.

पुलिस हर पहलू की कर रही जांच, जल्द खुलासे की उम्मीद

पुलिस इस हत्याकांड के हर पहलू की जांच कर रही है. हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के आधार पर कई अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है. वहीं ग्रामीणों को भी जल्द मामले के खुलासे की उम्मीद है.

Also Read: रोहतास में जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 का भव्य आयोजन, डीएम ने गिनाईं सरकारी योजनाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >