बाराचट्टी सीएचसी में सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, रोस्टर पर सख्त निर्देश

Gaya Ji News: गया के सिविल सर्जन डॉ. राजाराम प्रसाद ने बाराचट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. उन्होंने रोस्टर पालन और बायोमेट्रिक हाजिरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

Gaya Ji News(सुनील कुमार): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचट्टी का निरीक्षण गया के सिविल सर्जन डॉ. राजाराम प्रसाद ने किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण में अस्पताल में रोस्टर के अनुरूप सभी डॉक्टर और कर्मचारी उपस्थित पाए गए.

डॉक्टर और कर्मी रोस्टर के अनुसार नियमित रूप से ड्यूटी करें

सिविल सर्जन ने अस्पताल परिसर में दवा वितरण केंद्र एवं अन्य संसाधनों की भी जांच की. इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस. हक को निर्देश दिया गया कि सभी डॉक्टर और कर्मी रोस्टर के अनुसार नियमित रूप से ड्यूटी करें तथा बायोमेट्रिक हाजिरी सुनिश्चित करें.

विधायक ज्योति देवी ने किया निरीक्षण

बता दें कि मंगलवार को विधायक ज्योति देवी ने भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया था. उस दौरान रोस्टर के समय कुछ चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए थे, जिसकी शिकायत विधायक ने गया के जिलाधिकारी डॉ. शशांक शुभंकर से की थी.

Also Read: जानलेवा मारपीट मामले में, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों को भेजा गया जेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >