मोबाइल चोरी के आरोप में औरंगाबाद का युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने शनिवार को गया रेलवे स्टेशन स्थित चार नंबर प्लेटफॉर्म के पास मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया.

गया जी. ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने शनिवार को गया रेलवे स्टेशन स्थित चार नंबर प्लेटफॉर्म के पास मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक की पहचान औरंगाबाद के रहनेवाले मोहम्मद रजा के रूप में की गयी है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव व पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एक विशेष अभियान गया जंक्शन पर चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. पूछताछ की गयी तो बताया कि मोबाइल चोरी का है. पुलिस ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >