मायके से दुधमुंही बच्ची के साथ लापता हुई औरंगाबाद की महिला

गध मेडिकल थाना क्षेत्र की वीर कुंवर सिंह कॉलोनी रोड नंबर एक में रहनेवाले विद्यानंद तिवारी की शादीशुदा बेटी 27 वर्षीया करुणा देवी अपनी दुधमुंही बच्ची के साथ लापता होने का मामला प्रकाश में आया है.

गया. मगध मेडिकल थाना क्षेत्र की वीर कुंवर सिंह कॉलोनी रोड नंबर एक में रहनेवाले विद्यानंद तिवारी की शादीशुदा बेटी 27 वर्षीया करुणा देवी अपनी दुधमुंही बच्ची के साथ लापता होने का मामला प्रकाश में आया है. यह जानकारी गुरुवार को मगध मेडिकल थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लापता विवाहिता व उसकी बच्ची को बरामद करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है. इधर, पीड़ित विद्यानंद तिवारी ने मगध मेडिकल थाने के दारोगा को बताया है कि 2016 में उनकी बेटी की शादी औरंगाबाद जिले के बारुण थाने के बारुण गांव के रहनेवाले मृत्युंजय पांडेय से हुई थी. 29 मई को उनकी बेटी करुणा अपनी छह माह की बच्ची के साथ गया शहर में वीर कुंवर सिंह कॉलोनी रोड नंबर एक में स्थित अपने मायके में आयी थी. इसी दौरान दो जून की दोपहर उनकी बेटी करुणा अपनी दुधमुंही बच्ची के साथ बिना किसी को बताये कहीं चली गयी. काफी खोजबीन किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >