Auranagbad News : वट सावित्री पूजा के दिन लापता हुए मासूम को पुलिस ने खोजा, सीसीटीवी फुटेज से खुला सुराग

Aurangabad News : चार वर्षीय बच्चे के लापता होने से हड़कंप, सीसीटीवी से जांच को मिली दिशा, गया में सुरक्षित मिला बच्चा

Gaya News (संजीव सिन्हा) : विकास वैभव ने गया स्थित मगध रेंज कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वट सावित्री पूजा के दिन औरंगाबाद जिले के ओबरा मंदिर परिसर से एक 4 वर्षीय मासूम बच्चा लापता हो गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच शुरू की. आईजी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक महिला बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाती दिखाई दी. बाद में एएन रोड स्टेशन के पास भी महिला की गतिविधियां देखी गईं, लेकिन शुरुआती दौर में रेलवे स्टेशन का स्पष्ट फुटेज नहीं मिल पाने से जांच चुनौतीपूर्ण हो गई थी.

गया और औरंगाबाद पुलिस ने मिलकर किया काम

इसके बाद मगध क्षेत्र के आसपास के सभी रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की गई. जांच के दौरान गया जंक्शन के फुटेज में महिला बच्चे के साथ दिखाई दी. आगे की पड़ताल में महिला को टेंपो से जाते हुए देखा गया, जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई तेज की. मामले के उद्भेदन के लिए गठित विशेष टीम का नेतृत्व दाउदनगर एसडीपीओ कर रहे थे, जबकि गया के एसएसपी और औरंगाबाद एसपी के निर्देशन में लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया.

रंजू देवी नामक महिला हुई गिरफ्तार

आखिरकार गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत डेल्हा ब्रिज इलाके से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया. पुलिस ने रंजू देवी नामक महिला को गिरफ्तार किया है. उससे पूछताछ की जा रही है कि वह इस तरह के अन्य मामलों में भी शामिल रही है या नहीं. आईजी विकास वैभव ने कहा कि इस केस को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया जाएगा ताकि भविष्य में बच्चों के गायब होने जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके. उन्होंने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है.

Also Read : Kaimur News : शादी के 10 दिन बाद सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >