Gaya News : इटवां गांव में चोरों का आतंक, एक ही रात चार घरों को बनाया निशाना

दुस्साहस. सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल हुए खड़े, पुलिस की गश्ती बढ़ाने की मांग

गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र के इटवां गांव में चोरों के लगातार बढ़ते आतंक से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल है. बुधवार की रात हुई एक बड़ी चोरी की घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिये हैं. एक ही रात में चार घरों में घुसकर चोरों ने नकद और जेवर समेत करीब चार लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिये. चोरी की वारदात उस वक्त और खौफनाक बन गयी, जब शोर मचाने पर एक विधवा महिला को बक्शे से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल महिला स्व रामाशीष मिस्त्री की पत्नी है, जिनका इलाज कराया जा रहा है. ग्रामीणों ने दी घटना की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों के अनुसार, राजू प्रसाद के घर से करीब ₹90,000 नकद और कीमती आभूषण, सुरेंद्र पासवान के घर से ₹1.5 लाख नकद व जेवर, कामेश्वर दास के घर से ₹1,000 नकद और जेवर, स्व रामाशीष मिस्त्री के घर से नकद व जेवर की चोरी हुई है. चोरों ने इन सभी घरों के बक्शे तोड़कर गांव के बधार में फेंक दिये. यह घटना गांववासियों में भय और आक्रोश दोनों का कारण बन गयी है. इलाज के पैसे भी हुए चोरी पीड़ित राजू प्रसाद ने बताया कि उन्होंने मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती अपने बीमार पिता के इलाज के लिए ट्रैक्टर का डल्ला बेचकर नकद पैसे घर में रखे थे, जिसे चोर चुरा ले गये. अब परिवार के पास इलाज के लिए एक भी रुपया नहीं बचा है. यह स्थिति उनके लिए अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है. पुलिस कर रही है जांच इस संबंध में गुरुआ थाना प्रभारी मोहम्मद सरफराज इमाम ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि जल्द ही दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जायेगी. गौरतलब है कि गांव में लगातार हो रहीं चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं. ग्रामीणों ने मांग की है कि इलाके में रात्रि गश्ती बढ़ायी जाये और चोरों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाये, ताकि गांव में फिर से विश्वास और शांति का वातावरण बन सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PANCHDEV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >